वाशिंगटन, 18 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी वित्त विभाग के ‘विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय’ ने रूसी तेल की आपूर्ति और बिक्री के लिये एक सामान्य लाइसेंस जारी किया है। इसके माध्यम से अमेरिका ने 17 अप्रैल तक जहाजों पर लादे गये कच्चे तेल के लिये प्रतिबंधों में दी गयी ढील का विस्तार किया है।
दस्तावेज में कहा गया है, “उपरोक्त सूचीबद्ध अधिकारियों द्वारा प्रतिबंधित वे सभी लेन-देन अधिकृत हैं, जो 17 अप्रैल, 2026 को पूर्वी डेलाइट समय के अनुसार रात 12:01 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 9:31 बजे) या उससे पहले किसी भी जहाज पर लदे रूसी मूल के कच्चे तेल या पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री, आपूर्ति या उतारने के लिये सामान्य रूप से आवश्यक हैं। इसमें वे जहाज भी शामिल हैं जिन्हें उपरोक्त अधिकारियों ने रोका था।”
इसमें कहा गया है कि यह अनुमति “16 मई, 2026 को पूर्वी डेलाइट समय के अनुसार रात 12:01 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 9:31 बजे) तक मान्य है।”
