विधवा से धमकाकर दुष्कर्म, धर्मांतरण का दवाब बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

दमोह:कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है.विधवा महिला के घर में घुसकर आरोपी बादशाह खान ने दुष्कर्म कर सड़क पर बेरहमी से मारपीट की और धर्मांतरण का दवाब बनाया गया. मारपीट का वीडियो भी सामने आया है.महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर किया है. महिला जिला अस्पताल में इलाजरत है.

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. यहां पर मंगलवार रात आरोपी बादशाह खान नाम के एक युवक ने एक विधवा महिला से दो माह पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की उसके बाद घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया. बुधवार को जब वह मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली जा रही थी, तो आरोपी ने सड़क पर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की. उसके कान की दोनों बालियां भी नोंच ली, जिससे उसके दोनों कान फट गए और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

हिंदू संगठन के लोगों के सहयोग से महिला को कोतवाली लाया गया. जिसके बाद आरोपी पर मामला दर्ज हुआ और महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.हालांकि पुलिस ने लव जिहाद की बजाय सिर्फ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है.घटना के बाद हिंदू संगठनों में जमकर आक्रोश है.
इनका कहना है
सीएसपी अभिषेक तिवारी का कहना है कि एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत ही आरोपी युवक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला के साथ मारपीट के वीडियो वायरल होने के संबंध में कहा कि यदि इस तरह का वीडियो एविडेंस के रूप में सामने आता है तो जो भी सुसंगत धाराएं बढ़ा दी जाएगी.

Next Post

प्रोफेशनल मीट: PM मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष देश का स्वर्णिम काल

Fri Jun 13 , 2025
सीहोर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने उपस्थित प्रोफेशनल्स को संबोधित करते हुए कहा कि […]

You May Like