झारखंड में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया

रांची,29 मई (वार्ता) झारखंड में 30 मई से बारिश होने, वज्रपात होने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची में आज अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री,जमशेदपुर में 34.3, डालटेनगंज में

35.2, बोकारो में 34.2 और चाईबासा में 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने की संभावना है। बंगाल में मॉनसून के पहुंचते ही यह झारखंड में भी दो-तीन दिनों के भीतर पहुंच जाएगा।

रांची और आसपास के इलाकों में आज बादल छाए रहे। बीच-बीच मे धूप और उमस महसूस की गई।

पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में 48.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।

 

Next Post

कृषि वैज्ञानिकों के दलों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Thu May 29 , 2025
ग्वालियर। विकसित कृषि संकल्प अभियान के पहले दिन यानि 29 मई को जिले के गाँवों में उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी देने के लिये कृषि वैज्ञानिकों के चार दल विशेष वाहनों से रवाना हुए। प्रत्येक दल में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं कृषि विश्वविद्यालय व कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक […]

You May Like