
रतलाम। कोरोना संक्रमण अब रतलाम जिले तक पहुंच चुका हैं। इन्दौर में भर्ती जिले की 52 वर्षीय महिला की गुरूवार को मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार एमआरटीबी अस्पताल में बुधवार को भर्ती जावरा निवासी 52 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। महिला को 8 जून को सांस लेने में तकलीफ होने पर रतलाम के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया था। हालत बिगडऩे पर 10 जून को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद उन्हें इंदौर स्थित एमआरटीबी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया था। यहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टरों के अनुसार महिला पहले से टीबी, ब्रोंकाइटिस और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों से पीडि़त थीं, जिससे संक्रमण के बाद उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग को कोरोना संक्रमण से मरीज की मौत की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया हैं।
