
घट्टिया। समीपस्थ गांव जगोटी मे मंगलवार को पंचायत रिश्वत लेते ट्रैप हुआ। 6 जून 25 को आवेदक अशोक डाबी पिता प्रहलाद डाबी निवासी बेलखेड़ा तहसील महिदपुर ने लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन आकर पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा से शिकायत की थी कि उसकी नानी कंचन बाई के नाम से ग्राम जगोटी मे मुख्य मंत्री आवास स्वीकृत हुआ है जिसकी पहली किश्त एक माह पहले उनके खाते में प्राप्त हुई थी । अगली किस्त के लिए आवेदक जब ग्राम पंचायत सचिव दिलीप शर्मा से मिला तो उसने इसके लिए आवेदक से 10 हज़ार रू रिश्वत की माँग की । शिकायत आवेदन पर प्रारंभिक कार्यवाही उपरांत मंगलवार को ट्रैप आयोजित किया गया । पंचायत सचिव दिलीप शर्मा को आवेदक से 10 हज़ार रुपये रिश्वत लेते हुए , रंगे हाथों उसके घर पर पकड़ा गया है । मौके पर कार्यवाही की जा रही है । लोकायुक्त टीम-डीसीपी दिनेश पटेल ,निरीक्षक राजेंद्र वर्मा , प्रआर हितेश , आर नीरज , श्याम , संदीप कदम, कुणाल, नेहा सहित अधिकारी उपस्थित थे ।
