मेघालय में हादसे के शिकार बने राजा के परिवार से पटवारी ने की मुलाकात, सीबीआई जांच की मांग

भोपाल, 07 जून (वार्ता) मेघालय में हादसे का शिकार बने मध्यप्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी के परिजन से आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद श्री पटवारी ने सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

श्री पटवारी ने मुलाकात के संदर्भ में कहा कि इंदौर का रघुवंशी परिवार जिस असहनीय पीड़ा से गुजर रहा है, उसकी कल्पना मात्र ही किसी को भी विचलित कर सकती है। राजा रघुवंशी की मौत जितनी दुखद है, उतना ही पीड़ादायक यह भी है कि उनकी पत्नी सोनम अभी भी लापता है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि हत्या और अपहरण के इस सनसनीखेज मामले की सीबीआई जांच शुरू की जाए।

विवाद के बाद मेघालय घूमने गए इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी साेनम रघुवंशी पिछले 23 मई से लापता थे। राजा का पिछले दिनों एक गहरी खाई से शव बरामद हुआ, वहीं उनकी पत्नी सोनम अब भी लापता हैं। परिजन लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

 

Next Post

अल्लू अर्जुन के साथ काम करेगी दीपिका पादुकोण

Sat Jun 7 , 2025
मुंबई, 07 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करती नजर आयेंगी। अल्लू अर्जुन, निर्देशक एटली और कलानिधि मारन की कंपनी सन पिक्चर्स की ई-ऑक्टेन पैन-इंडिया एंटरटेनर में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गयी है। घोषणा वीडियो में इस भव्य सहयोग […]

You May Like