नर्मदापुरम रोड पर डिवाइडर से टकरा कर बस पलटी

भोपाल। राजधानी के नर्मदापुरम रोड पर बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के सामने यात्रियों से खचाखच भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, हादसे के तुरंत बाद रास्ते से गुज़र रहे लोगों ने पुलिस को बुलाया ओर पुलिस द्वारा लोगों को रेस्क्यू कर सभी घयलों को नज़दीक के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया. अपस्ताल प्रशासन ने सभी घायलों को खतरे से बाहर बताया है. टीआई अमित सोनी के मुताबिक बीयू के सामने बस बेकाबू होने के बाद डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। हादसा करीब 2:35 बजे का है। घटना की सूचना मिलते ही थाने से करीब 15 जवानों को मौके पर रवाना किया। रेस्क्यू कर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस अनियंत्रित गति से दौड़ रही थी। टायर फटने के कारण हादसा हुआ है। हादसे की वजह से नर्मदापुरम की सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा।

वही दूसरी ओर पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि बस कर्मचारियों को लेकर मंडीदीप की ओर जा रही थी। ओवरटेक करते समय हादसा हुआ। चालक ने सामने से आ रही बस को बचाने के लिए बस को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

Next Post

कांग्रेसियो ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौपा ज्ञापन

Wed Apr 16 , 2025
रीवा।जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के ऊपर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा ईडी का दुरूपयोग कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया है. इस प्रकार की कार्यवाही पूर्णत: विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर बदले की भावना से, लोकतंत्र की आत्मा को निरंतर घायल कर रही […]

You May Like