घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर थी सोने के जेवर की लूटे

छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर सोने के जेवर लूटने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से करीब 3 लाख 76 हजार 800 रुपये कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना 20 सितंबर 2026 की रात की है। थाना देहात क्षेत्र की निवासी 42 वर्षीय ईशा नगर निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर उनके बुजुर्ग माता-पिता को बंधक बना लिया था। इसके बाद बदमाशों ने सोने के जेवर लूट लिए और मौके से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष राजपूत के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक बीएस चौधरी तथा देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने राहुल पिता रविशंकर उइके 19 वर्ष और सुनीता पति रविशंकर उइके 40 वर्ष निवासी ईशा नगर, थाना देहात, छिंदवाड़ा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके पास से सोने के दो कान के टॉप्स, दो सोने के झुमके, एक सोने की चेन और अन्य आभूषण बरामद किए। जब्त जेवरों की कुल कीमत 3,76,800 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। कार्रवाई में थाना देहात पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

भारत ने जिम्बाब्वे को नौ विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

Sun Oct 18 , 2026
रायपुर, 18 अक्टूबर (वार्ता) निकी प्रसाद (सात रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना (नाबाद 47) और शेफाली वर्मा (55) की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे महिला टी 20 में रविवार को 67 गेंद शेष रहते […]

You May Like