शादी में वीडियोग्राफी कराने के नाम पर धोखाधडी, सामान चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। धोखाधडी के शातिर आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को अनिकेत कुमार चौधरी ने बताया कि वह शादी पार्टी में फोटोग्राफी का काम करता हैँ। उसे एक व्यक्ति ने उसके फोन कर अनुराग कर्मा नाम बताया ओर बोला कि मुझे शादी में सूटिंग करवाना है ,जिस हेतु 42000/- रू. में सूटिंग का तय किया और 5000 रुपए एडवांस ओनलाइन से भेजा। जब उसे मैसेज कर बताया कि मैं अपनी टीम के साथ जनशताब्दी से रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन आउंगा, तो उसने मेसेज के जरिये कहा कि मैं आप लोगों को पिकप कर लूंगा । जिस पर वह सूटिंग टीम के साथ फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी का सामान लेकर जनशताब्दी से रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन आया और रेल्वे स्टेशन आकर अनुराग कर्मा को फोन लगाया तो उसने एक नंबर देते हुए बोला की ये मेरे भैया है जो आप लोगो को लेने आयेगें तथा कुछ देर बाद उसका फोन आया ओर हम लोगो को रानी कमलापति स्टेशन से लेकर श्री साँई राम होटल ब्रिज के पास मंगलवारा भोपाल के रूम नं. 103 में रूकवाया ओर हमारे बैग जिसमें सूटिंग का सामान-जिसमें सोनी का M-3 मास्टर लैंस कैमरा, DJI Air-3S ड्रोन कैमरा, निक्कोन का D7500 कैमरा, सोनी NX-200 वीडियो कैमरा, बाउंस लाईट, पोटा लाईट विथ स्टैण्ड व DELL कंपनी का लेपटाँप तथा पहनने ओढ़ने के कपड़े तथा मेरा पाकेट पर्स जिसमें मेरे ओरिजिनल दस्तावेज व 2000/- रू.नगद रखे हुए थे, को रूम में रखवा दिया था । फिर पुराना बस स्टेण्ड के पंचवटी भोजनालय पर खाना खाने लेकर गया तथा रूम की चाबी अपने पास ही रख ली ओर हम लागो को खाना खाने बैठाकर बाथरूम करके आने का बोलकर गया। जब वह 15 मिनिट तक नही आया तो मैनें उसे फोन लगाया तो उसका फोन बंद आ रहा था फिर मैंने अनुराग कर्मा को फोन लगाकर बताया कि रूपेश का फोन बंद आ रहा तो उसने कहा कि हाँ रूपेश का फोन बंद आ रहा है । फिर मैंने खाना खाकर अनुराग को फोन लगाया कि हमने खाना खा लिया है, हमें लेने आ जाओ तो अनुराग ने भी अपना मोबाईल बंद कर लिया ।

मैं अपने साथियो के साथ करीब दोपहर 02.00 बजे होटल श्री साँई राम पहुँचे तो हमारे कमरे में ताला लगा था , तब हमने होटल के मैनेजर से दूसरी चाबी से ताला खुलवाया अंदर जा कर देखा तो हमारा सामान बैग सहित नहीं था । अनुराग व उसके साथी ने मिलकर हमारे साथ धोखाधड़ी कर हमारा फोटो ग्राफी का सामान लेकर चले गये थे। रिपोर्ट पर थाना मंगलवारा भोपाल में आरोपियो के विरूध्द अप क्र 71/25 धारा 318(4) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

चार जून को उक्त धोखाधडी की घटना को अंजाम देने वाले एक विधि विरोधी बालक सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से फरियादी के फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी में प्रयुक्त होने वाले उपकरणो जिसमें सोनी का M-3 मास्टर लैंस कैमरा, DJI Air-3S ड्रोन कैमरा, निकोन का D7500 कैमरा, सोनी NX-200 वीडियो कैमरा, बाउंस लाईट, पोटा लाईट विथ स्टैण्ड व DELL कंपनी का लेपटाँप कुल कीमती लगभग 7,00,000 रू जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपियो से पूछताछ पर इसी प्रकार की घटना थाना अशोकागार्डन क्षेत्र में भी करने की जानकारी दिये जाने पर थाना अशोका गार्डन को इस संबंध में सूचना दी गई है, जहॉ अशोकागार्डन थाने पर इस संबंध में अपराध दर्ज होना पाया गया है, जिसका करीब 3 लाख का मसरूका आरोपियो द्वारा बरामद कराया गया है। सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

Next Post

राहुल गांधी के लंगड़ा शब्द वाले बयान पर पद्मश्री स्विमर लोहिया नाराज, स्पष्टीकरण देने को कहा

Thu Jun 5 , 2025
ग्वालियर। लोकसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भोपाल में अपने भाषण में लंगड़ा शब्द का इस्तेमाल किया। उनके इस बयान पर अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमर और पद्मश्री से सम्मानित ग्वालियर के सतेंद्र सिंह लोहिया ने सोशल मीडिया पर आपत्ति दर्ज कराई है। राहुल गांधी के […]

You May Like