अगर हुई तेज बारिश तो उड़द की फसल को होगा नुकसान

10- 15 दिनों में तैयार हो जायेगी फसल

जबलपुर: जिले में दिनभर भीषण गर्मी की मार लोग सहते हैं तो वहीं शाम को अचानक ही मौसम में बदलाव आता है, जिसमें तेज आंधी तूफान के साथ-साथ कई जगहों पर बारिश भी हो रही है। जिसके चलते किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। किसानों से मिली जानकारी के अनुसार गर्मी के मौसम में उड़द और मूंग की फसल खेतों में लगी हुई है, जो की पकने के लिए तैयार हो चुकी है।  उसी क्रम में रोजाना बदल रहे इस मौसम के कारण कई इलाकों में बूंदाबादी और बारिश भी हो रही है। जिसके चलते अभी तक इन दोनों फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। परंतु आगे आने वाले दिनों में अगर तेज बारिश होती है, तो उड़द की फसल को काफी नुकसान हो सकता है। जिसके चलते किसानों को भी भारी चपत लग सकती है।

दोनों फसलों में आने लगे फूल
गेहूं की कटाई के बाद उड़द और मूंग की फसल की बोवनी शुरू हो चुकी थी, जिसको लगभग डेढ़ महीने से भी ज्यादा हो चुका है। उसी क्रम में अब यह फसल धीरे-धीरे अपने स्वरूप में आ रही है और कुछ फसलों पर फूल आने भी शुरु हो चुके है। इसके बाद इन फसलों पर फल आना भी शुरू हो जाएंगे और 10 से 15 दिनों में यह फसल पूरी तरह से पकने लगेगी। परंतु अगर तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होती है तो इन फसलों पर लगे फूल झड़ जाएंगे और किसानों को काफी नुकसान द्यहो सकता है।

Next Post

दो साल में भी नही बन पाई पौने चार करोड़ की नालियां

Sat May 11 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email डीएम फण्ड से वर्ष 2021-22 में सात नालियों के निर्माण के लिए राशि थी मंजूर, आरईएस है क्रियान्वयन एजेंसी सिंगरौली :डीएमफ फण्ड से ग्रामीण यांत्रिकीय विभाग को करीब सात नालियों की निर्माण के लिए करीब 3 करोड़ […]

You May Like

मनोरंजन