राष्ट्रपति ने सिलवासा में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली 13 नवम्बर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के सिलवासा में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर, झंडा चौक का उद्घाटन किया तथा एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित किया।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के लोगों ने जिस गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया है, वह हमेशा उनकी यादों में अंकित रहेगा। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।

श्रीमती मुर्मु ने कहा कि उन्हें झंडा चौक स्कूल का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए हैं। छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए 2018 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज शुरू किया गया था तथा 2022 में निफ्ट की स्थापना की गई थी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रयास केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि इस क्षेत्र में समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत है। इसी वजह से दादरा, नगर हवेली, दमन और दीव अच्छे पर्यटन स्थल हैं। पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर उन्हें खुशी है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के विस्तार से रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं। अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से मिलना हमें अधिक उदार और संवेदनशील बनाता है।

Next Post

खरगे-राहुल महाराष्ट्र में करेंगे दो-दो चुनावी सभाएं

Wed Nov 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को महाराष्ट्र में दो दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। श्री खरगे 12 बजे इगतपुरी में और शाम सात बजे […]

You May Like

मनोरंजन