
मंदसौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भोपाल में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भाग लेने आ रहे हैं। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने विशेष रूप से सिंदूरी महेश्वरी साड़ी खरीदी है, जो महिला सशक्तिकरण का प्रतीक मानी जाती है। देवी अहिल्या ने 250 साल पहले इसकी शुरुआत की थी। सम्मेलन में दो लाख से अधिक महिलाएं भाग लेंगी। मंत्री भूरिया का कहना है कि यह साड़ी आत्मनिर्भरता, संस्कृति और नारी शक्ति का प्रतीक है, और बुनकरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है।
