सीरिया के साथ सामान्यीकरण वार्ता के बीच ट्रम्प के दूत आएंगे इजरायल

तेल अवीव, 30 मई (‌‌वार्ता) सीरिया के लिए अमेरिका के विशेष दूत थॉमस बैरक और पश्चिम एशिया के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उप विशेष दूत मॉर्गन ऑर्टागस इजरायल और सीरिया के बीच सामान्यीकरण वार्ता के बीच अगले सप्ताह इजरायल की उत्तरी सीमा का दौरा करेंगे।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल और सीरिया ने आपसी तनाव को कम करने और सीमा क्षेत्र में संघर्ष को रोकने के लिए कई दौर के वार्ता की है। इजरायल के सार्वजनिक प्रसारण सेवा द कान ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिकी दूतों की यात्रा इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम समझौते के कार्यान्वयन की देखरेख करने वाली समिति की बैठक के साथ होगी। यह वार्ता चार जून को दक्षिणी लेबनान के नकोउरा में निर्धारित है। बैठक में इजरायल, लेबनान, अमेरिका और फ्रांस के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

 

Next Post

ब्रिस्बेन में आग में झुलसे दो लोग

Fri May 30 , 2025
सिडनी, 30 मई (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी ब्रिस्बेन एक व्यवसायिक परिसर में आग में गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार को सुबह 12:15 बजे ब्राउन्स प्लेन्स के दक्षिणी ब्रिस्बेन उपनगर में एक व्यवसायिक केंद्र […]

You May Like