नयी दिल्ली 29 मई (वार्ता) भारत सरकार ईरान में कुछ दिन पहले लापता तीन भारतीय नागरिकों का पता लगाने के लिए स्थानीय अधिकारियों एवं लापता भारतीयों के परिजनों के संपर्क में है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां नियमित ब्रीफिंग में इस बारे में एक सवाल के जवाब में कहा, “इसी माह कुछ समय पहले ईरान की राजधानी तेहरान में पहुंचे तीन भारतीय नागरिक लापता हैं। हम उनका पता लगाने, उनकी सुरक्षा एवं उनके घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए ईरानी अधिकारियों के संपर्क में हैं।”
प्रवक्ता ने कहा कि हमें ईरानी पक्ष से अच्छा सहयोग मिल रहा है और हम लापता लोगों के परिवारों के संपर्क में भी हैं। हम हर संभव मदद कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही उनका पता चल जाएगा।
Next Post
ओला इलेक्ट्रिक का घटा बढ़कर 870 करोड़ पर पहुंचा
Thu May 29 , 2025
बेंगलुरू 29 मई (वार्ता) ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड को वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में 870 करोड़ रुपये का समेकित घाटा रहा है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 416 करोड़ रुपये था। कंपनी ने गुरूवार को यहां जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि […]

You May Like
-
1 year ago
कंटेनर की टक्कर से मां-बेटे की मौके पर मौत
-
10 months ago
ऑस्ट्रिया के फुटबॉल खिलाडी ब्लादिमीर अब हो गए बजरंग दास
-
5 months ago
पठापुर रोड पर पारंपरिक रीति से हुआ होलिका दहन
-
10 months ago
भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 236 पर समेटा
