फिल्म सितारे ज़मीन पर के गाना सर आंखों पे मेरे का टीज़र रिलीज

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ के नये गाना ‘सर आंखों पे मेरे’ का टीज़र रिलीज हो गया है।

‘सितारे ज़मीन पर’ वर्ष 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल है।सितारे ज़मीन पर के मेकर्स एक प्यारा सा गाना लेकर आ रहे हैं ‘सर आंखों पे मेरे’। इस गाने का टीज़र अब रिलीज़ हो चुका है, और इसमें अरिजीत सिंह की आवाज़ है। फिल्म सितारे ज़मीन पर के मेकर्स ने सोशल मीडिया के ज़रिए गाने ‘सर आंखों पे मेरे’ का टीज़र शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक दिल को छू जाने वाला कैप्शन लिखा,अरिजीत सिंह की आवाज़ और ये गाना… आज से । पूरा गाना कल रिलीज होगा!

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Next Post

सामान्य बीमा कंपनियों को अभिनव बीमा उत्पाद विकसित करने का निर्देश

Thu May 29 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों को साइबर धोखाधड़ी सहित नए और उभरते जोखिमों के अनुरूप अभिनव बीमा उत्पाद विकसित करने और विकसित उपभोक्ता जरूरतों के अनुरूप अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में विविधता लाने का निर्देश दिया है। श्रीमती सीतारमण ने बुधवार को […]

You May Like