नरसिंहपुर: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृषि उद्योग समागम कार्यक्रम में नरसिंहपुर जिले के 115.96 करोड़ रुपये की लागत के 86 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
इसमें 69 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत के 71 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 46 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत के 15 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
