राशन के विवाद में भाइयों ने ताऊ के साथ लाठी-डंडों से कर दी मारपीट

शिवपुरी: जिले के जराय गांव में सरकारी राशन को लेकर विवाद हुआ। चार सगे भाइयों ने अपने ताऊ सूरज सिंह लोधी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।
घटना का कारण सरकारी राशन की दुकान से मिला अनाज था। सूरज सिंह लोधी की मां उनके साथ रहती हैं। वे राशन की दुकान से अनाज लेकर घर आई थीं। इस बात से नाराज होकर चार भाई बलवीर, भरत, दीपक और कल्याण सूरज सिंह के घर पहुंचे। कहासुनी के बाद चारों ने सूरज सिंह की पिटाई कर दी।

पीड़ित को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उनका इलाज जारी है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पीड़ित के बेटे गोलू लोधी ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

Next Post

ऑनलाइन सट्टा गिरोह पकड़ा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Mon May 26 , 2025
इंदौर. लसूड़िया पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. बॉम्बे हॉस्पिटल के पास एक फ्लैट में दबिश देकर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 सिम कार्ड, 35 एंड्रॉयड मोबाइल, 6 टैबलेट, 7 एटीएम कार्ड, 3 पासबुक और 12,940 रुपए […]

You May Like