हाईवा एवं JCB वाहन समेत भारी मात्रा में रेत जब्त

सिंगरौली। कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के शान पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत काम गांव के पूर्वी टोला में बीती मध्य रात खनिज विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी एवं एक हाईवा वाहन समेत भारी मात्रा में रेत जप्त की है । जानकारी के अनुसार रेत माफियाओं पर 12 -13 मई की रात्रि 3 बजे खनिज विभाग व पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए काम गांव पूर्वी टोला चौकी सासन में अवैध रेत उत्खनन पर छापामार कार्यवाही की गई, जिसमें 1 जे.सी.बी. मशीन, 1 हाइवा वाहन, 4-5 हाइवा डम्प की हुई अवैध रेत को जप्त किया गया और वाहनो को जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।

Next Post

व्हाट्सएप पर हो रहा था नकली नोटों का सौदा, 40 लाख का फर्जी करेंसी रैकेट

Tue May 13 , 2025
इंदौर. शहर में नकली नोटों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. डीसीपी जोन-03 की अगुवाई में पुलिस ने वॉट्सऐप के माध्यम से नकली नोटों का सौदा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 40 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं, […]

You May Like