कारगिल विजय दिवस पर संगोष्ठी के साथ चित्रकला प्रतियोगिता

रीवा।शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय, रीवा में भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए छात्रों को राष्ट्रप्रेम, समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में राजेन्द्र ताम्रकार, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति तथा विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के परियोजना अधिकारी मुकेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संयोजन प्रोफेसर अखिलेश शुक्ल ने किया एवं सह-संयोजन की भूमिका कैप्टन प्रो. रवीन्द्र धुर्वे ने निभाई. विजयी प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र वितरित किया गया.

प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी ने कहा कि यह दिवस केवल सैन्य विजय नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, साहस और अनुशासन की मिसाल है. राजेन्द्र ताम्रकार ने कारगिल युद्ध को भारतीय सैनिकों के बलिदान, रणनीति और देशभक्ति का गौरवपूर्ण उदाहरण बताया. कार्यक्रम संयोजक प्रो. अखिलेश शुक्ल ने युवाओं को कर्तव्यनिष्ठा और नैतिकता से कार्य करने की प्रेरणा दी.

Next Post

महेश्वर से ओंकारेश्वर तक कांवड़ यात्रा रवाना, विधायक मेव ने किया नर्मदा का दुग्धाभिषेक

Sat Jul 26 , 2025
महेश्वर।श्रावण मास के पावन अवसर पर आज महेश्वर में एक अद्भुत आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिला, जब महेश्वर विधायक श्री राजकुमार मेव ने पवित्र नर्मदा नदी का दुग्धाभिषेक कर कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया। हजारों शिवभक्तों की उपस्थिति में गूंजते “हर हर महादेव” के नारों के बीच यह यात्रा ओंकारेश्वर […]

You May Like