ट्रक ने रौंदा, मामा की मौत, भांजा समेत दोस्त घायल

जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत मनसकरा चौराहा नेशनल हाइवे पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर सायकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका भांजा और दोस्त घायल हो गया। वहीं ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक ढीमरखेड़ा मुड़वारा कटनी निवासी सत्यम पटैल पिता संतोष पटैल 22 वर्षीय,मोटर साइकिल एमपी 20 जेडए 7867 से दोस्त शालू उर्फ सचिन पटैैल 20 वर्ष और बहन के बेटे सनी पटैल 13 वर्ष के साथ बहन के घर हरदुआ कला जा रहा था। वे जैसे ही मनसकरा चौराहा नेशनल हाइवे के पास दोपहर दो बजे पहुंचे तभी ट्रक क्रमांक टीएन 42 एएच 4444 के चालक ने वाहन लापरवाही पूर्वक एवं तेज रफ्तार में चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सत्यम पटैल की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त और बहन का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

कलेक्टर ने अचानक सीएमएचओ कार्यालय का किया निरीक्षण

Sun May 25 , 2025
ग्वालियर। स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान रविवार को अचानक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुँचीं। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव […]

You May Like