सिंहस्थ 2028: इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण शुरू

उज्जैन: इंदौर के अरविंदो अस्पताल से लेकर उज्जैन हरि फ़ाटक मार्ग तक जो सिक्स लेन सड़क एमपी आरडीसी द्वारा बनाई जा रही है, उसी के अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर अब फ्लाईओवर के काम की शुरुआत हो गई है। इसके तहत प्रशांति धाम से इंजीनियरिंग कॉलेज जाने वाले मार्ग की एक साइड बंद कर दी गई है। नवभारत से चर्चा में एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने बताया कि लगभग 46 किलोमीटर की इस सिक्स लाइन सड़क पर 3 फ्लाईओवर और 6 अंडर पास बनाए जा रहे हैं। शनिवार को उज्जैन के हिस्से वाले फ्लाय ओवर को बनाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है।

सिंहस्थ 2028 के पहले इंदौर से उज्जैन के बीच 46.475 किलोमीटर लंबी सिक्स लेन सड़क का निर्माण 1619 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। इस सड़क में आठ प्रमुख जंक्शन शामिल हैं। कार्य को समय पर पूरा करने के लिए दिन-रात काम चल रहा है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एमपीआरडीसी ने 3000 पेड़ों के प्रत्यारोपण का निर्णय लिया है। ठेकेदारों को बिना आवश्यकता पेड़ नहीं काटने के निर्देश दिए गए हैं।

वर्तमान चार लेन सड़क की चौड़ाई 17 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 25 मीटर किया जा रहा है। इंजीनियरिंग कॉलेज से प्रशांति धाम तक का मार्ग निर्माण कार्य के कारण बंद कर दिया गया है। एक ओर फ्लाईओवर के लिए बोरिंग कार्य प्रारंभ हो चुका है। जब तक कार्य पूरा नहीं होता, वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही की जाएगी। यह सिक्स लेन परियोजना सिंहस्थ के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।

Next Post

मुरैना में पानी की मोटर को लेकर विवाद में पड़ोसी ने की फायरिंग

Sun May 25 , 2025
मुरैना: जौरा खुर्द गांव में पानी की मोटर चलाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पड़ोसियों के बीच शुरू हुआ मुंहवाद देखते ही देखते फायरिंग तक पहुंच गया। घटना में कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन एक पक्ष के घर की दीवारों और दरवाजों में गोलियों […]

You May Like