मुरैना में पानी की मोटर को लेकर विवाद में पड़ोसी ने की फायरिंग

मुरैना: जौरा खुर्द गांव में पानी की मोटर चलाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पड़ोसियों के बीच शुरू हुआ मुंहवाद देखते ही देखते फायरिंग तक पहुंच गया। घटना में कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन एक पक्ष के घर की दीवारों और दरवाजों में गोलियों के कई निशान मिले हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों को फायरिंग करते देखा जा सकता है।

जौरा खुर्द में रहने वाले अजय रजक का पड़ोसी सुमित रजक से पानी की मोटर चलाने को लेकर विवाद हुआ था। सुमित रजक अपने साले अवधेश रजक, पिता विनोद रजक और रंजीत रजक के साथ अजय के घर के बाहर पहुंचा। सभी के पास अवैध हथियार थे।आरोप है कि सुमित और उसके साथियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग से अजय रजक के घर की दीवारों और दरवाजों में गोलियों के छेद हो गए। परिवार के सदस्य जान बचाकर घर के भीतर छुप गए। फायरिंग के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। पुलिस ने सुमित रजक, अवधेश रजक, विनोद रजक और रंजीत रजक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Next Post

पंडोखर सरकार का दरबार, पर्ची पढ़कर श्रद्धालुओं की समस्याएं सुनी, समाधान बताए

Sun May 25 , 2025
भिंड: पंडोखर धाम के महंत गुरुशरण दास महाराज भिंड पहुंचे। यहां उन्होंने शास्त्री कॉलोनी स्थित श्रद्धालु आनंद दुबे के निवास पर दिव्य दरबार लगाया। जैसे ही उनके आगमन की सूचना फैली, स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।श्रद्धालु अपने जीवन से जुड़ी समस्याएं लेकर दरबार में पहुंचे। खास बात यह रही […]

You May Like