पगड़ी रस्म पर बेटे ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

कुक्षी।युवा समाज सेवी अजय गुप्ता के पिता स्वर्गीय रमेशचंद्र की स्मृति में पगड़ी रस्म के मौके पर अन्नदान के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इसमें समाज जनों,युवाओं नें 51 यूनिट रक्तदान कर महापुण्य कमाया। जिसमें मातृशक्ति ने अहम भूमिका निभाते हुए 25 यूनिट रक्तदान किया।परिजनों द्वारा दिवंगत आत्मा की स्मृति में मानवसेवा के साथ जागरूकता का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया। जिसमें युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

समाज अध्यक्ष उत्सवलाल गुप्ता एवं रक्तदूत टीम से जुड़े नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष युवराज सेप्टा ने कहा की रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता,यह एक ऐसा महादान है, जिससे हम किसी की जान बचा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरणास्त्रोत बनें।

Next Post

शादी का झांसा देकर दो युवतियों से दुष्कर्म

Wed May 21 , 2025
इंदौर. शहर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है. पहले मामले में 30 वर्षीय पीड़िता का तलाक का केस चल रहा था और वह अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ मायके में […]

You May Like