रुपये 18 पैसे चढ़ा

मुंबई, 19 मई (वार्ता) क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज के अमेरिकी सरकार की रेटिंग घटाने से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 18 पैसे की मजबूती के साथ 85.39 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 85.57 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

कारोबार की शुरुआत में रुपया 12 रुपये की तेजी के साथ 85.45 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली से 85.35 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली होने से यह 85.62 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 85.57 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 18 पैसे की मजबूती के साथ 85.39 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

 

Next Post

रसना ने 350 करोड़ में ‘जंपिन’ ब्रांड का अधिग्रहण कर रेडी-टू-ड्रिंक बाजार में रखा कदम

Mon May 19 , 2025
मुंबई, 19 मई (वार्ता) देश की अग्रणी इंस्टेंट बेवरेज निर्माता कंपनी रसना प्राइवेट लिमिटेड ने 350 करोड़ रुपये में प्रतिष्ठित ब्रांड ‘जंपिन’ का अधिग्रहण कर देश के तेजी से बढ़ते रेडी-टू-ड्रिंक (आरटीडी) सेगमेंट में आधिकारिक रूप से प्रवेश कर लिया है। कंपनी ने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि […]

You May Like