
दमोह. जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार (मंत्री उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश शासन) के भोपाल निवास पर पहली कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई. जिसमें दमोह जिले के विकास पर विस्तार से चर्चा हुई. संभागीय प्रभारी संगठन मंत्री मुकेश चतुर्वेदी,सांसद राहुल सिंह, मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, मंत्री लखन पटेल, विधायक जयंत मलैया,हटा विधायक श्रीमती उमा देवी लालचंद खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे,महामंत्री गोपाल पटेल,सतीश तिवारी, रामेश्वर चौधरी भी सम्मिलित हुए.
