टीकमगढ से जबलपुर जा रही बस ट्रक से भिड़ी, दो घायल

सागर। शाहगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रक और यात्री बस की टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर घायलों को डायल-112/100 सेवा ने अस्पताल पहुँचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना शाहगढ़ क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर के पास बस और ट्रक की टक्कर हो गयी है, जिसमें 02 व्यक्ति घायल हो गये है। सूचना प्राप्ति पर डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक लखन पटेल पायलेट किशन यादव ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि टीकमगढ़ से जबलपुर जा रही यात्री बस और ट्रक की आपसी टक्कर हो जाने से बस चालक एवं बस में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया था। बस चालक को निजी वाहन द्वारा एवं अन्य घायल व्यक्ति को एफ.आर.व्ही. द्वारा सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ पहुँचाया गया ।

Next Post

मोबाइल शॉप में चोरी करने वाला गिरफ्तार, 4 लाख का माल बरामद

Mon May 19 , 2025
इंदौर. विजय नगर पुलिस ने मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर अशरफ उर्फ बाला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 4 लाख रुपए के मोबाइल फोन बरामद किए हैं. आरोपी पर शहर के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक गंभीर अपराध दर्ज […]

You May Like