जबलपुर: मझौली के हटौली वेयरहाउस में गेहूं में मिट्टी मिलाने के मामले में दूसरी जांच रिपोर्ट ने 6 लोगों को दोषी पाया है। पहले की जांच रिपोर्ट को कलेक्टर दीपक सक्सेना ने खारिज कर दिया था क्योंकि उसमें एक व्यक्ति पर ही शक जताया गया था।
अब जिला प्रशासन एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। वहीं, जांच दल पर भी कार्रवाई की संभावना है, क्योंकि पहली रिपोर्ट में गड़बड़ियों को छिपाने की कोशिश की गई थी।कलेक्टर दीपक सक्सेना के अनुसार दूसरी जांच रिपोर्ट के तथ्य ठीक हैं और जितने भी नाम सामने आए हैं,उन्होंने पूरे जिले में वेयरहाउस और खरीदी से जुड़े अमले पर सख्त नजर रखने का दावा भी किया है।
कलेक्ट्रेट के गलियारों में जांच दल के चर्चे
मामले की जांच कर रहे विभाग के 3 सदस्यों के बारे में कलेक्ट्रेट के गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं क्योंकि इन लोगों ने अलग-अलग जांच रिपोर्ट पेश करके कलेक्टर के समक्ष पेश की थी। उधर चर्चा यह भी है कि गेंहूं में धाँधली करने वालों का साथ देने और जांच रिपोर्ट में हेराफेरी करने वालों के खिलाफ भी जिला प्रशासन ने कार्रवाई करने का मूड बना लिया है।
