दिग्विजय ने कांग्रेसियों संग देखी फिल्म “फुले” की स्क्रीनिंग

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की। यह कार्यक्रम डीबी मॉल स्थित सिनेप्लेक्स में हुआ, जिसमें कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। स्क्रीनिंग में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष गोविन्द गोयल और प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल सहित बड़ी संख्या में छात्र, समाजसेवी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस आयोजन का उद्देश्य पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को फुले दंपति के समतावादी विचारों और सामाजिक न्याय के संघर्ष से परिचित कराना था। फिल्म ‘फुले’ महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन और उनके समाज सुधार के प्रयासों पर आधारित है। यह फिल्म भारत में जाति और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ फुले दंपति की लड़ाई को दर्शाती है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि वर्तमान समय में, जब संविधान पर हमले हो रहे हैं और हाशिए पर खड़े लोगों के अधिकारों को छीना जा रहा है, ऐसे में फुले की विचारधारा को फिर से जाग्रत करना महत्वपूर्ण है। स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों ने फिल्म पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि ‘फुले’ न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि वर्तमान सामाजिक चुनौतियों को समझने में भी सहायक है। यह फिल्म शिक्षा को समाज में बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम बताती है, खासकर वंचित और दलित वर्गों के लिए।

Next Post

पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान आपत्तिजनक बयान के मामले में गिरफ्तार

Tue May 13 , 2025
अशोकनगर, 13 मई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान उर्फ ‘डग्गी राजा’ को मंगलवार को मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की चंदेरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें शिवपुरी जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के बरतुला गांव से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें ग्वालियर स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट […]

You May Like