भोपाल: राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में निर्माणाधीन पुल का अधूरा काम राहगीरों के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। महीनों से लटके इस पुल के निर्माण के कारण क्षेत्र में यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यस्ततम मार्गों में से एक होने के कारण, इस अधूरे पुल के कारण लगने वाले जाम से न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह फ्लाई ओवरब्रिज 27 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। इससे लगभग 5 लाख आबादी को फायदा मिलने वाला है । अधूरे पुल के कारण सबसे अधिक परेशानी दैनिक यात्रियों को हो रही है। उन्हें घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है, जिससे उनके कार्यस्थल पर पहुंचने में देरी होती है। कई बार तो जाम इतना लंबा होता है कि लोगों को पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रुख करना पड़ता है। ऑटो-रिक्शा और बस जैसे सार्वजनिक परिवहन के साधन भी इस जाम से अछूते नहीं हैं, जिससे यात्रियों को और भी अधिक असुविधा होती है।
शाम के समय अपने दफ़्दतर से घर जाने में काफी देर हो जाती है,ब्रिज बनने के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और उसमे भी कार,बस जैसे बड़े वाहन चलते है जिससे हमें अपनी सुरक्षा से चलना पड़ता है
अनूप सोनी, दोपहिया यात्री
