भोपाल: राजधानी के पुराने हिस्सों में से एक काजीकैंप इलाके की मुख्य सड़क की वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। वर्षों से इस महत्वपूर्ण मार्ग की मरम्मत न होने के कारण, यह अब गड्ढों और धूल का पर्याय बन चुकी है। सड़क की जर्जर हालत ने न केवल स्थानीय निवासियों के दैनिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, बल्कि व्यापारियों और राहगीरों के लिए भी यह एक बड़ी समस्या बन गई है।
सड़क पर बने गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क किसी खतरे से कम नहीं है।स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सड़क की मरम्मत कराने की गुहार पर हर बार फ्लाईओवर का हवाला दिया जा रहा है. मगर शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
