नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसे ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.सरफराज ने नाबालिग से पहले दोस्ती की और बहलाकर उसे अपने घर बुलाया, जहां उसने प्रेम का इज़हार कर शारीरिक संबंध बनाए. कुछ समय बाद जब पीड़िता ने मिलने से इंकार किया तो आरोपी ने धमकी दी कि उसके पास वीडियो मौजूद हैं जिन्हें वह वायरल कर देगा.

दबाव में आकर लड़की दोबारा उसकी बातों में आ गई, लेकिन अंततः उसने मिलना बंद कर दिया. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो भी पोस्ट कर चुका है जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया. साथ ही आरोपी उस पर पैसों की मांग करने लगा और बदनाम करने की धमकी देता रहा.

घटना से परेशान होकर पीड़िता ने एक सामाजिक संगठन के सदस्यों अमित पाल और विनोद क्षोत्रिय से संपर्क किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. इसके बाद वे पीड़िता को गांधी नगर थाने ले जाकर शिकायत दर्ज करवाई. मामले में थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने सरफराज शेख को गिरफ्तार कर जांच शुरु की.

Next Post

पेट्रोल से भरे टैंकर का टायर पंचर, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Mon May 12 , 2025
इंदौर:इंदौर से देवास की ओर जा रहा पेट्रोल से भरा एक टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा उस वक्त हुआ जब चलती टैंकर का अगला टायर अचानक पंचर हो गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया. घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. टैंकर चालक ने […]

You May Like