नाले में मिली डी – कंपोज लाश, हत्या की आशंका

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत मंगेला स्थित नाले में रविवार दोपहर एक युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर मेें चोट के निशान मिले है। जिससे हत्या की आशंका जाहिर की गई है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।पुलिस के मुताबिक मंगेला स्थित एक नाले में दोपहर ढाई बजे एक लाश लेागों ने पड़ी देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई।

शव को बाहर निकालने के बाद पीएम के लिए भेजा गया। लाश दो से तीन दिन पुरानी है जो डिकम्पोज हो चुकी है। मृतक के शरीर मेें चोट के निशान भी मिले है। मृतक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष होगी। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है। थानों में गुमशुदगी का रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। मामले में पुलिस हर एंगल पर पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसके बाद मामले में आगे की कार्यवाही होगी।

Next Post

कार की टक्कर से घोड़े की मौत

Mon May 12 , 2025
जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत मंडला रोड, तिलहरी में बीती रात बेलगाम कार की टक्कर से घोड़ा की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक समीर खान पिता सब्बीर खान निवासी गोराबाजार का बरेला स्थित एक बारात में घोड़ा लेकर गया था। विवाह कार्यक्रम के बाद वे घोड़ा साथ में लेकर पैदल […]

You May Like

मनोरंजन