पर्यावरण संरक्षण के लिए पेनल्टी लगाना जरूरी

भोपाल। दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय में जलवायु परिवर्तन का कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस अवसर पर जंगल वासी संस्था की संस्थापक डॉ साक्षी भारद्वाज ने युवाओं को जागरूक किया. उन्होंने पर्यावरण जागरूकता को लेकर शुरू की अपनी यात्रा के बारे में बताया. भारद्वाज ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग चेंज को लेकर चर्चा 1994 से शुरु हुई और 2015 में पेरिस समझौता के साथ इस काम को गति मिली. पर्यावरण संरक्षण को लेकर जो मेरे अनुभव है उससे मैं ऐसा मानती हूं कि इस पर्यावरण संरक्षण के लिए पेनल्टी लगाना जरूरी है साथ ही इको क्लब की स्थापना के साथ उसका हिस्सा बनना भी जरूरी है.
कार्यक्रम में 100 से भी अधिक युवाओं ने सहभागिता की. कार्यक्रम के पहले भाग में अंकित तिवारी ने आचार्य प्रशांत की किताब “क्लाइमेट चेंज” पर चर्चा की और दूसरे भाग में डॉ. साक्षी भारद्वाज ने जलवायु परिवर्तन को लेकर वैश्विक और राष्ट्रीय नीतियों पर चर्चा की एवं जमीनी स्तर पर उसके क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला. संग्राहलय के राज सदन में हमारी दुनिया फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में सहभागिता की.

Next Post

रेलवे में नई तकनीक; तेज, सुरक्षित और किफायती है सिग्नलिंग प्रणाली

Mon May 12 , 2025
भोपाल। पमरे के भोपाल मंडल के निशातपुरा यार्ड में नई सिग्नल प्रणाली शुरू की गई है. भारतीय रेल में पहली बार ऐसी तकनीक शुरू की गई है जिसमें सिग्नल ऑपरेशन अब तारों की बजाय ऑप्टिकल फाइबर के ज़रिए किया जाएगा. पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने रेल सिग्नल प्रणाली […]

You May Like