जबलपुर: बेलबाग में राशन दुकान संचालक के साथ मारपीट करने के साथ झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक संदीप चौधरी चौधरी मुन्नालाल काम्पलेक्स पुत्री शाला स्कूल के सामने सरकारी राशन दुकान चलाते है।
बरखा जाट राशन लेने आई तो उन्हेें संदीप ने 15 किलो राशन दे दिया लेकिन 25 किलो चावल की मांग करने लगी मना करने पर विवाद कर राशन फेंक कर चली गई। इसके बाद अपने पुत्र आदित्य जाट उर्फ एडी एवं अन्य के साथ आई। जिन्होंने उसके साथ मारपीट की। झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
