नगर कांग्रेस अध्यक्ष बने वालंटियर 

जबलपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात को देखते हुए देशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आपात स्थिति में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस वालंटियर्स का पंजीयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ओमती थाना पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं को सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में पंजीकृत कराया।

इस अवसर पर सौरभ नाटी शर्मा ने कहा देश जब भी संकट में होता है, कांग्रेस कार्यकर्ता सबसे आगे खड़े होते हैं। हम सभी देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर यह पंजीयन करवा रहे हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को सहयोग दे सकें। कांग्रेस के कई कार्यकर्ता इस पहल में शामिल हुए हैं और आगे भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। पंजीयन प्रक्रिया के दौरान थाने में मौजूद अधिकारियों ने सभी को प्रक्रिया की जानकारी दी और सुरक्षा, बचाव व राहत कार्यों से जुड़ी जिम्मेदारियों को लेकर अवगत कराया।

Next Post

फडणवीस का वीडी ने किया स्वागत

Sat May 10 , 2025
भोपाल।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का स्टैट हैंगर, भोपाल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like