सतना:महापौर योगेश कुमार ताम्रकार द्वारा उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को एक पत्र लिखकर शहर के तीन प्रमुख निजी अस्पतालों को आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ने का आग्रह किया गया था।
इस पत्र के तारतम्य में प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्थक हॉस्पिटल, पाठक हॉस्पिटल एवं दिवित हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को आयुष्मान योजना में सम्मिलित कर लिया गया है।
इस निर्णय से अब शहरवासियों को इन अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त होगी। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और अधिक सुलभ व सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
