
इंदौर. शहर के प्रतिष्ठित भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल के चेयरमैन के खिलाफ उसकी ही पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए एमआईजी थाने में लव जिहाद का प्रकरण दर्ज कराया है. शिकायत में पीडि़ता ने धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप, धमकी, जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव और घरेलू उत्पीडऩ जैसे आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु की.
पीडि़ता का आरोप है कि वर्ष 2006 में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी के बाद सब सामान्य था, लेकिन बीते चार-पांच सालों में समीर मीर के व्यवहार में अचानक बदलाव आया. उन्होंने न केवल स्वयं इस्लामिक परंपराओं का पालन करना शुरू किया, बल्कि पत्नी पर भी इस्लाम कबूलने का दबाव बनाना शुरू किया. जब उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया. पीडि़ता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने कई बार समझौते की कोशिशें की मगर हर बार वह विफल रहीं और लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर आखिरकार उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने समीर मीर पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के साथ ही अन्य धाराओं में भी प्रकरण दर्ज किया है, मामले में जांच की जा रही.
