फिर बदला मौसम का मिजाज, ठंड से बचने के लिए दिनभर जले अलाव

सर्द हवाओं ने कंपकंपाया, ठंड से बचने के जतन करते रहे नगरवासी

 

सुसनेर, 16 जनवरी. एक दिन राहत के बाद गुरुवार को फिर सर्दी ने टॉप गियर डाल दिया. जिससे शहरवासी ठिठुरते नजर आए. अलसुबह से ही शीतलहर का प्रकोप देखने को मिला, जो दिन भर जारी रहा. सुबह से लेकर शाम तक शीत लहर की चपेट में पूरा शहर रहा. इस वजह से दिनभर नगरवासी अलाव तापते हुए नजर आए. लेकिन फिर भी उन्हें ठंड से राहत नहीं मिली.

शाम होते-होते मौसम में और ठंडक घुल गई और शीतलहर ने जोर पकड़ा, तो लोग घरों में कैद हो गए. मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो दिनों तक और मौसम में बदलाव रहेगा. हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. मकर संक्रांति पर अच्छी धूप खिलने के बाद ऐसा लगा था कि शायद अब मौसम धीरे-धीरे साफ होता जाएगा और सर्दी कमजोर पड़ती जाएगी, लेकिन सर्दी के मन में कुछ और ही था. सर्द हवाओं के कारण नगरवासी ठंड से बचने के जतन करते रहे. लोगों को सूर्य के दर्शन तक नहीं हुए. मौसम के जानकारों का मानना है कि 18 जनवरी से मौसम साफ होने के साथ ठंड का असर अधिक रहेगा. ठंड के कारण हर ओर अलाव जलते रहे, तो हर कोई गर्म कपड़ों में लिपटा हुआ नजर आया. रबी सीजन के दौर में ठंड बढऩे से फसलों में नुकसान की आशंका भी बढ़ गई, जिससे किसान भी चिंता में हैं. फसल पकने के दौर में बारिश और सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे के साथ पाला पडऩे की आशंका भी बढ़ रही है.

 

मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता…

 

रबी सीजन में फसल पकने का दौर शुरू हो गया है और अब पाले से लेकर बारिश व कोहरे का असर बढ़ रहा है. इसके कारण फसल में नुकसान हो रहा है. बदलते हुए मौसम के चलते किसान वर्ग सबसे ज्यादा चिंता में है. पहले खरीफ सीजन के समय भी अंतिम दौर में बेमौसम बारिश से फसलों में नुकसान हुआ और अब फिर मौसम के कारण वही स्थिति बन रही है. इसी ने किसानों की चिंता को बढ़ा रखा है. वहीं ठंड के कारण डॉक्टरों ने भी इससे बचने के लिए सलाह जारी की है.

Next Post

टी.आर.एस कालेज को नैक बोर्ड ने ए-ग्रेड प्रदान किया

Thu Jan 16 , 2025
वर्ष 2016 में भी मिला था ए-ग्रेड, सीजीपीए अंक में 0.25 की गिरावट आई नवभारत न्यूज रीवा, 16 जनवरी, शासकीय ठाकुर रणमत ङ्क्षसह महाविद्यालय को नैक बोर्ड ने ए ग्रेड प्रदान किया है. राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ने महाविद्यालय को 3.10 सीजीपीए अंक प्रदान किए हैं. हालाकि वर्ष […]

You May Like