बाल नाट्य कार्यशाला का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रस्तुति पर दर्शक मंत्रमुग्ध

सीधी।लीनेस क्लब कामाख्या सीधी और इन्द्रवती नाट्य समिति सीधी की संयुक्त 25 दिवसीय नि:शुल्क बाल नाट्य कार्यशाला का यूसी मास पब्लिक स्कूल सभागार में भव्य समापन हुआ। डॉ. बीना मिश्रा और शर्मिला सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने बघेली लोकगीत और कविता कोलाज प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और भारतीय शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

प्रस्तुति के अंत में दर्शक भावुक हो गए। दोनों प्रस्तुति में बतौर प्रतिभागी अनुष्का शुक्ला, भाग्यश्री शर्मा, अंशिका शुक्ला, आर्यम्बा विश्वकर्मा, मौसमी गुप्ता, सुलोचना वर्मा, किरण पाठक, सौरभ पाठक, आर्यन उपाध्याय, प्रद्युम्न तिवारी, विराट पाण्डेय शामिल रहे। इसके बाद नाट्य कार्यशाला के प्रशिक्षक रोशनी प्रसाद मिश्र, नीरज कुंदेर, प्रजीत कुमार साकेत और रजनीश कुमार जायसवाल को शाल व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, जरूरत मुताबिक कॉपियां व पुस्तक प्रदान किया गया साथ ही अनुष्का शुक्ला के दसवीं कक्षा में जिला में सर्वोत्कृष्ट अंक आने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया।

Next Post

अंतर्राज्यीय गैंग के 5 बदमाश गिरफ्तार,29 लाख का माल बरामद 

Fri May 9 , 2025
उज्जैन। बडऩगर पुलिस ने 2 दिन पहले चोरी हुई होलेंड मशीन की सपोर्ट गाड़ी (महिंद्रा ट्रक चेचिस) और 35 लोहे की रॉड चोरी के मामले में अंतर्राज्यीय गैंग के 5 बदमाशों को भोपाल-बेतूल मार्ग से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अजय पंवार, कुंवरसिंह, रतन सिंह, टी. श्रीनिवासन और नीरज कुमार […]

You May Like

मनोरंजन