अंतर्राज्यीय गैंग के 5 बदमाश गिरफ्तार,29 लाख का माल बरामद 

उज्जैन। बडऩगर पुलिस ने 2 दिन पहले चोरी हुई होलेंड मशीन की सपोर्ट गाड़ी (महिंद्रा ट्रक चेचिस) और 35 लोहे की रॉड चोरी के मामले में अंतर्राज्यीय गैंग के 5 बदमाशों को भोपाल-बेतूल मार्ग से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अजय पंवार, कुंवरसिंह, रतन सिंह, टी. श्रीनिवासन और नीरज कुमार के रूप में हुई है। उनकी निशानदेही पर 29 लाख रुपये का माल बरामद हुआ। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जयदीप राठौर और अन्य अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही।

बडऩगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि 7 मई को राजेश बारोड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके स्वामित्व वाले खाली प्लाट पर खड़ी होलेंड मशीन की सपोर्ट गाडी (महिन्द्र ट्रक के चेचिस पर निर्मित) अज्ञात बदमाश चुराकर ले गये है। जिसमें 18 फीट लंबी लोहे की रॉड भी रखी हुई थी। मामले में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की गई और सायबर की मदद से बदमाशों की लोकेशन को ट्रेस किया गया। सूचना मिलने भोपाल और होशंगाबाद पुलिस की मदद से बदमाशों को भोपाल-बेतूल मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।

Next Post

नागरिक देवों भव: के सिद्धांत पर अधिकारी करें कार्य: पटेल

Fri May 9 , 2025
भोपाल, 09 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों से कहा कहा है कि अतिथि देवों भव: के लोकाचार के समान नागरिक देवों भव: के सिद्धांत पर कार्य करने वाले अधिकारी के रूप में पहचान बनाएं। श्री पटेल यहां आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी […]

You May Like