निगम में कंप्यूटर का बेसिक नहीं जानने वाले ऑपरेटर हटाए जाएंगे

खंडवा। नगर निगम में वर्षों से कंप्यूटर का काम करने के लिए लगे कई कर्मचारी अब भी अकुशल हैं। आधी नौकरी होने के बाद भी उनमें दक्षता नहीं आई।

एक कडक़ बैठक में निगम आयुक्त प्रियंका राजावत ने साफ कर दिया है कि निगम में कार्यरत सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों को बेसिक कंप्यूटर दक्षता आनी चाहिए। इसके लिए आगामी 15 दिनों में एक बेसिक स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। कंप्यूटर ऑपरेटरों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक दक्षता अर्जित कर लें। परीक्षा में असंतोषजनक प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों पर निगम द्वारा सेवा समाप्ति जैसी कार्रवाई की जा सकती है।

Next Post

प्रोमिनेंट स्कूल के चेयरमैन समीर मीर पर लव जिहाद का मामला दर्ज

Fri May 9 , 2025
इंदौर. शहर के प्रतिष्ठित भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल के चेयरमैन के खिलाफ उसकी ही पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए एमआईजी थाने में लव जिहाद का प्रकरण दर्ज कराया है. शिकायत में पीडि़ता ने धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप, धमकी, जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव और घरेलू उत्पीडऩ जैसे आरोप लगाए हैं. […]

You May Like