सैनिक स्कूल के सामने बनाई गई रील को लेकर ABVP कार्यकर्ता नाराज

रीवा।रीवा में प्रदेश के इकलौते सैनिक स्कूल के बाहर एक युवती ने भोजपुरी गाने में रील बनाई जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई. इस मामले में विद्यार्थी परिषद ने आपत्ति जताई है. युवती पर कार्रवाई की मांग की है. वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है.

विद्यार्थी परिषद की तरफ से पीएन पांडेय ने कहा कि जिस तरह से रील सैनिक स्कूल के बाहर बनाई गई है. उससे सैनिक स्कूल की मर्यादा तार-तार हो गई है. ये शर्मनाक है कि सैनिक स्कूल के गौरवशाली प्रांगण के बाहर तरह का फूहड़पन किया जा रहा है. रीवा का सैनिक स्कूल वह स्कूल है जहां से थल सेना प्रमुख और वायु सेना प्रमुख भी पढ़ कर निकले हैं. विद्यार्थी परिषद ने मांग की है कि अगर जल्द से जल्द इस इंस्टा अकाउंट और इस वीडियो को डिलीट नहीं करवाया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी.

Next Post

राष्ट्रधर्म सर्वोपरि और सर्वप्रथम: धनखड़

Fri May 9 , 2025
नयी दिल्ली 09 मई (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि राष्ट्रधर्म सर्वोपरि और सर्वप्रथम है तथा कोई भी व्यक्तिगत, राजनीतिक एवं आर्थिक हित राष्ट्र से ऊपर नहीं हो सकता। श्री धनखड़ ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय […]

You May Like