होटल में ठहरे युवक का फंदे पर लटका मिला शव

 दो दिन पहले आया था जबलपुर से सतना, जांच में जुटी पुलिस

सतना: सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत पावर हाउस चौक क्षेत्र में स्थित होटल के कमरे में युवक का शव फंदे पर लटकता पाया गया. होटल मालिक की तहरीर पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरु कर दी है.शहर की खेरमाई रोड अमर कालोनी गली नं. 1 के निवासी 62 वर्षीय राजेंद्र जैन का पावर हाउस चौक के निकट होटल फैरी लैण्ड इन स्थित है. राजेंद्र द्वारा पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनके होटल में कुल 16 कमरे हैं. जिसके कमरा नंबर 101 में नई बस्ती कजरवारा भीटा तेमर्मिता जबलपुर निवासी सौरभ डागोर पिता रमेश डागोर उम्र 26 वर्ष ठहरा हुआ था. राजेंद्र के अनुसार युवक सौरभ डागोर 19 फरवरी की दोपहर डेढ़ बजे होटल में आकर रुका था.

सौरभ ने होटल में दो दिन रुकने की बात कहते हुए 2 हजार रु बतौर एडवांस भी जमा करा दिए थे. लेकिन शाम के लगभग 6 बजे जब होटल का सफाई कर्मी मोनू ने बताया कि सुबह के समय वह जब वह सफाई करने के लिए गया था तो कमरा नंबर 101 अंदर से बंद था. दरवाजा खटखटाने के बावजूद भी कोई आवाज नहीं आई. लिहाजा फौरन उक्त कमरे की खिडक़ी से झांक कर देखा गया तो युवक पंखे के हुक से मफलर के फंदे पर लटकता दिखाई दिया. जिसे देखते हुए फौरन खिडक़ी का कांच तोडक़र अंद प्रवेश करते हुए युवक के शव को नीचे उतारा गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. होटल संचालक की तहरीर पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है, और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

Next Post

'सोनू के टीटू की स्वीटी' के प्रदर्शन के सात साल पूरे

Sun Feb 23 , 2025
मुंबई, 23 फरवरी (वार्ता) कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा और सनी सिंह की फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के प्रदर्शन के सात सात पूरे हो गये हैं। फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ 23 फरवरी 2018 को रिलीज हुयी थी। इस फिल्म ने दोस्ती, प्यार और धोखे की अनोखी कहानी […]

You May Like