युवक की निर्मम हत्या कर वीडियो बना कर दहशत फैलाने वाले आरोपी अरेस्ट

रीवा।जिले के गढ़ थाना अन्तर्गत एक युवक की निर्मम हत्या कर वीडियो बनाने वाले आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियो में दो सगे भाई है, युवक को घर से लेकर घूमने के बहाने गए थे और जंगल में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया था. हत्या की वारदात के पीछे पैसे का विवाद बताया गया है. जिसके चलते आरोपियो ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया.

07 मई को शोसल मीडिया में वायरल एक वीडियो जिसमें एक व्यक्ति के व्दारा अन्य व्यक्ति की हत्या की जा रही थी तथा उसका गला चाकू से काटा जा रहा है पर संज्ञान लिया जाकर तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया. मृतक व्यक्ति की पहचान अभिषेक त्रिपाठी निवासी पिपरहा के रूप में की जाकर घटना में प्रदर्शित आरोपियों को चिन्हित कर टीमें बनाकर सघन तलाश की गई. जिसमें आरोपियों को गिरप्तार कर कथन के आधार पर पूछताछ करने पर पैसे के विवाद को लेकर घटना कारित करना स्वीकार किये. घटना में प्रयुक्त हथियार एवं घटना के दौरान पहने गये कपडे, मोटर साईकल जप्त कर विधिक कार्यवाही की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियो में रजनीश उर्फ भोले मिश्रा पिता शत्रुधन प्रसाद मिश्रा उम्र 25 वर्ष, आदर्श उर्फ गोलू मिश्रा पिता शत्रुधन प्रसाद मिश्रा उम्र 23 वर्ष दोनो निवासी ग्राम पिपरहा थान गढ, शिवराज उर्फ राजकुमार उर्फ बोक्का केवट पिता मुकेश केवट उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम दुलहरा थाना गढ शामिल है.

Next Post

Ind vs Pak: मस्जिदों में लगे पाक मुर्दाबाद के नारे, भारत की जीत के लिए मांगी दुआ

Fri May 9 , 2025
भोपाल। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते आज भोपाल में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया। जबकि मस्जिदों में जुम्मे की नमाज में भारत की जीत और पाकिस्तान की हार के लिए दुआ की गई। शहर की कई मस्जिदों में देश का ध्वज भी […]

You May Like