
भोपाल। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते आज भोपाल में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया। जबकि मस्जिदों में जुम्मे की नमाज में भारत की जीत और पाकिस्तान की हार के लिए दुआ की गई। शहर की कई मस्जिदों में देश का ध्वज भी फहराया गया। दरअसल, आल इंडिया उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष काजी सैयद अनस अली ने जुम्मे की नमाज के बाद भारत की जीत और पाकिस्तान की हार के लिए दुआ करने का मस्जिद प्रबंधन से अनुरोध किया था। उसी के तहत यह किया गया। इधर, नमाज होते ही मुस्लिम समाज के लोग हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर आ गए और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
