​कागजी जादूगरी vs कड़वी सच्चाई: फेंसिंग बनी कचरा घर, कैसे पूरा होगा जल संवर्धन का उद्देश्य?

कुरवाई: विदिशा जिले में जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के परिणाम कागजों और धरातलपर दो अलग कहानियां बयां कर रहे हैं. एक ओर जिला कलेक्टर अंशुल गुप्ता की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत ने यह रिपोर्ट पेश की कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी 1024 सार्वजनिक कुओं पर मुंडेर निर्माण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया
गया है, वहीं कुरवाई के वार्ड क्रमांक 4 से आई तस्वीरें इन दावों की कड़वी सच्चाई दिखा रही हैं.
प्रशासन का दावा है कि कुरवाई सहित पूरे जिले में चिन्हित कुओं को सुरक्षित कर जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित कर दी गई है, लेकिन कुरवाई शिव मंदिर आस्था के केंद्र पर फैला यह कचरा अलग ही कहानी बयां कर रहा.एक तरफ कलेक्टर ने अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि मुंडेर निर्माण से जल स्रोतों की स्वच्छता बनी रहेगी, वहीं दूसरी तरफ शिव मंदिर जैसे आस्था के केंद्र पर फैला यह कचरा प्रशासनिक दावों को आईना दिखा रहा है.

क्षेत्रीय नागरिक सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस गंदगी केनगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के सामने की स्थिति इसके ठीक उलट है. यहाँ की बड़ी बावड़ी के चारों ओर फेंसिंग तो है, लेकिन यह अब सुरक्षा के बजाय कचराअंबार के बीच जल गंगा संवर्धन का उद्देश्य कैसे पूरा होगा. केवल फेसिंग लगा देने से जिम्मेदारी खत्म नहीं होती; जब तक जल स्रोतों के आसपास से गंदगी का साम्राज्य खत्म नहीं होगा, तब तक स्वच्छ पेयजल और जनसुरक्षा के ये सरकारी आंकड़े मात्र कागजी जादूगरी ही नजर आएंगे.रोकने का घेरा बन गई है. मंदिर के ठीक सामने और बावड़ी के मुहाने पर गंदगी का ऐसा ढेर पड़ा रहता है कि श्रद्धालुओं का वहां खड़ा होना भी दूभर हो गया है.

Next Post

आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत

Sat Apr 4 , 2026
सिवनी: जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार सुबह से हल्की रिमझिम बारिश जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। हालांकि, इस मौसमी बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को जिले के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश के साथ कुछ स्थानों पर […]

You May Like