
जबलपुर गढ़ा थाना अंतर्गत देवताल की पहाड़ी पर चाकू मार कर एक युवती की हत्या कर दी गई। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि लक्ष्मी अहिरवार 18 वर्षीय निवासी छतरपुर खजुराहो की मजदूरी करने आई थी जिसकी देवताल पहाड़ी पर चाकू मार कर अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी। मृतिका के पेट और गले में चोट के निशान मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है हत्या किसने और किन कारणों से की है इसका पता लगाया जा रहा है।
