जबलपुर: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शहर अलर्ट मोड पर हैं, आयुध निर्माणियों से लेकर डुमना एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विशेष सघन चेकिंग अभियान चल रहा है, इसके साथ ही खुफिया एजेंसी भी सक्रिय हैं, पुलिस प्रशासनिक अमला भी अलर्ट मोड पर आ गया है। इसके साथ ही हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी विशेष टीम निगरानी कर रही है।
इसके साथ ही राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा प्लान के संचालन एवं सुरक्षा मापदण्ड अनुसार प्रशासनिक इकाईयों द्वारा जिला स्तर पर सिविल डिफेन्स कण्ट्रोल रूम , पुलिस कण्ट्रोल रूम को स्थापित किया गया है, अधिकारियो व कर्मचारियों की 8-8 घंटे की शिफ्ट में तत्काल प्रभाव से ड्यूटी लगायी जा रही है।
