सिविल अस्पताल के सामने से छात्र का अपहरण

सतना : मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त हडक़ंप मच गया जब सिविल अस्पताल के सामने से एक छात्र का अपहरण कर लिया गया. स्थनीय लोगों द्वारा तुरंत घटना की सूचना दिए जाने से पुलिस सक्रिय हो गई. जिसके चलते हाईवे पर छात्र को छोडक़र आरोपी भाग निकले.प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को बोलेरो सवार कुछ आरोपी इंतजार कर रहे थे. जैसे ही वहीं पर उन्हें एक छात्र नजर आया उसे घेर लिया गया.

बताया गया कि छात्र के साथ गाली-गलौच मारपीट करते हुए आरोपियों ने उसे पकडक़र जबरदस्ती बोलेरो में बैठा लिया. जिसके बाद बोलेरो वहां से भाग निकली. सिविल अस्पताल के सामने से उठा कर ले जाने के बाद छात्र को राजमार्ग क्र. 30 किनारे मौजूद एक ढाबे में ले जाया गया. जहां पर उसके साथ बुरी तरी मारपीट की जाने लगी. घटना होती देख एक ओर जहां कुछ राहगीरों ने वीडियो बना लिया वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों द्वारा फौरन ही घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल को दे दी गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने फौरन ही अमरपाटन थाना प्रभारी को कार्रवाई संबंधी निर्देश दे दिए. जिसके चलते पुलिस सक्रिय हो गई और अपहृत छात्र के बारे में जानकारी जुटाई जाने लगी. वहीं पुलिस की सक्रियता को देखते हुए अरोपियों ने उसे हाईवे किनारे छोडक़र भाग निकलने में ही भलाई समझी. पुलिस द्वारा छात्र से पूछताछ कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई गई. जिसके बाद आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी गई. थाने से मिली जानकारी के अनुसार छात्र का अपहरण और मारपीट की घटना को अंजाम देने में अनिकेत पटेल और रोशन पटेल सहित आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं.

Next Post

वैसोकॉन 2025: 10-11 मई को स्वास्थ्य ज्ञान का संगम, जुटेंगे चिकित्सा विशेषज्ञ

Fri May 9 , 2025
भोपाल: 10-11 मई को भोपाल के होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में वैसोकॉन 2025, वार्षिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में देशभर के वरिष्ठ डॉक्टर, शोधकर्ता और विशेषज्ञ शामिल होंगे, जहां गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और लिवर से जुड़ी वेसकुलर समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। आयोजन भोपाल इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और गैस्ट्रोकेयर […]

You May Like