रेस्टोरेंट, होटल, डेयरियों में छापा

जबलपुर। गरुड़ दल पनागर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा रांझी, कांचघर, समदडिया ग्रीन सिटी, विजयनगर, करोंदानाला, पनागर आदि विभिन्न स्थानों के रेस्टोरेंट, होटल, डेयरियों की जांच की। मौके पर पनीर के स्थान पर एनालॉग पनीर होने की जांच आयोडीन किट के माध्यम से मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के केमिस्ट सौरभ गौतम द्वारा मौके पर ही की गई। नायब तहसीलदार प्रजीत बांसोड़ के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा स्थित दीनदयाल चौराहा स्थित शारदा भोजनालय से पनीर, दही , समदडिय़ा ग्रीन सिटी स्थित नेक्स्ट डोर कैफे से कोल्ड ड्रिंक्स, रांझी स्थित लक्ष्मी डेयरी से पनीर, नर्मदा डेयरी कांचघर से दही व पनीर के नमूने संग्रहित किया, इसके अतिरिक्त एक दर्जन से अधिक संस्थानों में निरीक्षण कर उपयोग किया जा रहे पनीर का प्राथमिक परीक्षण आयोडीन टिंचर की मदद से किया गया। निरीक्षण के दौरान गढ़ा स्थित शिवानी डेयरी के दही में आयोडीन परीक्षण पर नीला रंग आने पर उसका रेगुलेटरी नमूना लिया एवं संस्थान में संग्रहित लगभग 10 किलोग्राम दही को विनष्टीकरण कराया गया।

यहां गंदगी में बन रहा था दही, नोटिस-

गुरुवार को टीम द्वारा करोदानाला स्थित मदर डेयरी से पनीर दही खोवा के नमूने संगृहीत किये। अस्वास्थ्यकर व अस्वच्छकर परिस्थितियों में दही निर्माण करते पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। परियट स्थित श्रीराम डेयरी एवं दुग्ध संकलन केंद्र से सपरेटा दही के नमूने एकत्रित किए। हाईवे स्थित होटल ढाबों पर सस्ता पनीर प्रयुक्त होने की सूचना पर नेशनल हाईवे पनागर स्थित होटल रूद्राक्ष फैमिली रेस्टोरेंट से पनीर, रजवाड़ा फैमिली रेस्टोरेंट से पनीर के नमूने एकत्रित किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि लाइसेंस प्रदर्शित न करने, फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड का प्रदर्शन न होने पर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।

Next Post

अंतिम समय हुआ गाड़ियों के प्लेटफार्म में परिवर्तन

Thu May 8 , 2025
जबलपुर। मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर रांची से चलकर एलटीटी की ओर जाने वाली एक्सप्रेस गाड़ी का अंतिम समय पर प्लेटफार्म में परिवर्तन कर दिया गया। यह गाड़ी गुरुवार को अपने तय प्लेटफॉर्म क्रमांक एक की बजाय दो पर पहुंची, जिसकी सूचना मिलते ही यात्रियों में भगदड़ का […]

You May Like